मंगलवार, 23 जून 2009

बधाई गुडिया

यूँ ना जाने कैसे कभी कभी बिन मांगी खुशियाँ मुफ्त मे मिल जाती है। कभी कागज के पन्ने मेरे सच्चे साथी हुआ करते थे और आज ब्लॉग। लगभग सारी बातें अब यही शेयर करने लगा हूँ।
मुझे बहुत आश्चर्य हुआ सुनकर कि मेरी गुडिया को 382 रैंक आया है मेडिकल मे। चलो खुदा ने कही तो सुनी। थोड़ा पटरी से हटने लगी थी उसकी जिंदगी और मै भी बहुत परेशान था कि क्या किया जाए। पर अचानक सब सही हो गया। आज सब से दूर होने के कारन यह खुशी भी किसी के साथ शेयर नही कर सकता पर इतना जरुर है कि बहुत अच्छा लग रहा है अभी, मेरी गुडिया की खुशी उसे मिल गई और मेरा सपना भी पुरा हो गया। गुडिया तू जहा भी रहे खुश रहे और अपनी जिंदगी मे तरक्की और कामयाबी की मिसाल कायम करे और मुझे पता है तू कर सकती है।
बधाई

2 comments:

Udan Tashtari,  24 जून 2009 को 1:05 am बजे  

बहुत बधाई हो.गुडिया के लिए शुभकामनाऐं.

एक टिप्पणी भेजें

नया क्या लिखा गया है

आपके विचारों का स्वागत है

कंप्यूटर में कोई समस्या है??

link to web designers guide

ProBlogger Template Managed by Abhishek Anand And created by   ©Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP